प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज
प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई, सोशल मीडिया के जरिए सभी नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को दे रहे बधाई, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा- ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ’, वही गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा- ‘महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, जनकल्याण को समर्पित आपका जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है, मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं चिरायु जीवन की कामना करता हूं’

Leave a Reply