‘डोटासरा कब अंदर चले जाए, कोई पता नहीं है, लेकिन…’ मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान

madan dilawar on dotasara
5 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पर साधा निशाना, दिलावर ने डोटासरा को बताया राजस्थान के बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन, दौसा में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- यदि राजस्थान के विद्यार्थियों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वह हैं कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, उन्होंने बिना भवन और शिक्षकों के स्कूल खोल दिए, डोटासरा जी घूम रहे हैं आंखों पर पट्टी बांधकर, उनको केवल वही दिखता है कि कहां खाना है, कहां लूटना है, कैसे पेपर आउट करना है, एक पेपर के कितने नोट लेना है, मंत्री दिलावर ने आगे कहा- डोटासरा ने पेपर आउट करवा कर जितना माल बनाना था, बनाया लिया, लेकिन अब एसओजी कर रही है जांच, डोटासरा कब कब शिकंजे में आ जाए और कब अंदर चले जाए, कोई पता नहीं है, लेकिन भाजपा जो कहती है, वह करती है