‘डोटासरा ने 1705 करोड़ का घोटाला किया, परतें खुलेंगी तो….’ -दिलावर का बड़ा बयान

madan dilawar big statement
1 May 2025
प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंचायत और शहरी निकायों के पुनर्गठन को लेकर पक्ष-विपक्ष है आमने सामने, इसे लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पुनर्गठन में सरकार पर धांधली का लगाया था आरोप,वही इस पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा- गहलोत साहब कान खोलकर सुन लें, यह भाजपा की सरकार है, कांग्रेस की तरह ओछी हरकतें नहीं करती, कांग्रेस ने पंचायत राज संस्थाओं के गठन में पक्षपात किया, हिंदुओं के वार्ड तोड़कर बड़े बनाए और मुसलमानों के छोटे-छोटे, हमने हर वर्ग के लिए समान नियम बनाए हैं, भाजपा सरकार कानून के अनुसार कार्य कर रही है और किसी प्रकार की मनमानी नहीं हो रही, दिलावर ने हमला जारी रखते हुए कहा- गहलोत जी के शासन में ‘अलीबाबा और 40 चोरों’ की चल रही थी सरकार, उनके मंत्री और RPSC सदस्य जेलों में हैं और आगे और भी जाएंगे, मंत्री मदन दिलावर ने आगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर भी लगाया बड़ा आरोप, कहा- CAG की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री ने 1705 करोड़ रुपये का किया है घोटाला और अब जब परतें खुलेंगी, तो डोटासरा जी कहां बचेंगे