विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा- टीकाराम जूली

28 Jan 2026

विपक्ष का आरोप- धरातल पर नजर नहीं आ रहा कोई भी काम, किसानों को खाद नहीं मिला,दिव्यांगजनों की, बुजुर्गों की, विधवा बहनों को पेंशन नहीं मिल रही, किसानों को पानी नहीं मिल रहा, दिन में बिजली देने के दावे भी फेल

जयपुर । राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि ये अभिभाषण नहीं है, यह झूठ का पुलिंदा है. जो बातें राज्यपाल के अभिभाषण में कही है वे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही है. किसानों को खाद और डीएपी देने की बात पर पर टीकाराम जूली ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान खुद मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ही मुस्कुरा रहे थे. किसानों को खाद-डीएपी कहां मिला है.टीकाराम जूली ने कहा कि सब बातें फर्जी है. किसान को खाद नहीं मिल पाया, किसानों को ब्लैक में खाद खरीदना पड़ा है. 2027 में किसान को दिन में बिजली देने की बात कर रहे थे, लेकिन किसान को बिजली ही नहीं मिल रही है, उसकी कोई बात नहीं की.

ये भी पढ़े : जयपुर में बारामती जैसा हादसा टला! प्लेन में सवार थे कांग्रेस के ये बड़े नेता

टीकाराम जूली ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.जूली ने कहा की सरकार कह रही है कि हम पेंशन का भुगतान कर रहे हैं, तो कई विधायकों ने बताया कि 5-5, 6-6 महीनों से दिव्यांगजनों की, बुजुर्गों की, विधवा बहनों की पेंशन नहीं आ रही है.जूली ने कहा कि राज्यपाल ने अभिभाषण में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की बात की, जो पहले बजट की घोषणा है. 2 साल बीत चुके हैं,लेकिन सरकार एक कदम भी आगे नहीं चली.

https://www.youtube.com/watch?v=on1DQravcNU

जूली ने यमुना जल समझौते को लेकर भी सरकार पर करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सरकार झुंझुनू, सीकर, चूरू में यमुना जल समझौते का पानी लेकर आने का दावा कर रही है,लेकिन योजना पर सरकार नेकोई बजट खर्च नहीं किया. ERCP की बात कर रहे थे, लेकिन उस पर एक शब्द नहीं बोला है. सरकार इंदिरा गांधी नहर की बात कर रही है.लेकिन पहले से भी कम बजट खर्च हो रहा है. पूरे साल किसान धरने पर बैठे रहे हैं लेकिन कोई काम नहीं हुआ. टीकाराम जूली ने कहा कि हर तरफ किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग हो रही है, लेकिन सरकार ने खरीद नहीं की.