



अमित शाह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, 'गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा. मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूं.' इससे पहले कुछ मुद्दों को लेकर गिरिराज सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष नाराजगी जाहिर की थी. लेकिन शाह के दखल के बाद गिरिराज सिंह भी बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं. यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो रहा है. गिरिराज सिंह के खिलाफ सीपीआई से कन्हैया कुमार और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने तनवीर हसन को दोबारा मैदान में उतारा है. इससे पहले पोलिटॉक्स ने अपनी खास रिपोर्ट में बताया था कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठजोड़ करने के बाद से अपनी शर्तों पर राजनीति कर रहे हैं. नीतीश भाजपा के साथ रहते हुए भी अपनी सेकुलर छवि पर कोई आंच नहीं आने देना चाहते. नीतीश ने गिरिराज को ठिकाने लगाने का प्रण पिछले साल उस समय लिया था जब रामनवमी पर बिहार के आधा दर्जन जिलों में सांप्रदायिक हिंसा हुई. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के इशारे पर ही नवादा सीट लोजपा को दी गई. उनके साथ गठबंधन की जरूरत को देखते हुए भाजपा नीतीश के कहे को दरकिनार नहीं कर पाई.श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।
मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ। — Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019


