राजस्थान के भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस’ की संस्कृति को अशांत घोषित करने पर तुली भाजपा सरकार- गहलोत
23 Jan 2026
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, गत बुधवार भजनलाल लाल कैबिनेट की बैठक में पारित हुए ‘डिस्टर्ब एरिया बिल 2026’ को लेकर साधा निशाना, सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बिल को लेकर पोस्ट कर कहा- जिस राजस्थान की पहचान रही है भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस’ की संस्कृति से, उसी प्रदेश को भाजपा सरकार अब ‘डिस्टर्ब एरिया एक्ट’ के ज़रिये घोषित करने पर तुली है ‘अशांत’, यह राजस्थान के इतिहास का है अत्यंत शर्मनाक कदम, फर्क साफ है हमारी कांग्रेस सरकार ने बनाया महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश का पहला शांति और अहिंसा विभाग, ताकि संवाद, सद्भाव और प्रेम से मजबूत हो समाज, भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पहले उस विभाग को किया ठप और अब यह कानून थोपकर राजस्थान को सांप्रदायिक प्रयोगशाला बनाने की कर रही है कोशिश, राजस्थान में न तो ऐसे हालात हैं और न यहाँ नफरत की है ज़मीन, यह कानून आमजन की संपत्ति के मूल्य गिराएगा और सदियों से साथ रह रहे समाज को बाँटने का करेगा काम, अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार पोलराइजेशन का अपना रही है रास्ता, राजस्थान की जनता चाहती है शांति और सौहार्द, ‘डिस्टर्ब’ का ठप्पा नहीं, इस विभाजनकारी सोच का हम करेंगे पुरज़ोर विरोध
ये भी पढ़े: मेगा फ्राइडे: बॉर्डर 2 में सुनहरे पर्दे पर जीवंत हुआ बसंतर युद्ध, सनी देओल के दमदार डायलॉग्स से गूंजे सिनेमाघर
https://www.youtube.com/watch?v=D2mKvSHcfoU