गहलोत सरकार एक्शन में, सार्वजनिक स्थलों पर थूंका तो जाना पड़ेगा जेल

49521
12 Apr 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर गहलोत सरकार सख्त मूड में नजर आ रही है. इस बीच राज्य सरकार ने संक्रमण फैलाने वाले या साजिश रचने वालों पर भी कार्यवाही करने का फैसला किया है. प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर किसी ने सार्वजनिक स्थानों पर थूंका तो वो सजा का हकदार होगा. जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है.