पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, सियासी जगत में शोक की लहर

former union minister girija vyas passed away
1 May 2025
राजनीतिक जग​त से आ रही बड़ी खबर, कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, ​सियासी ​गलियारों में छायी शोक की लहर, उदयपुर से तीन बार और चित्तौड़गढ़ से एक बार सांसद रह चुकी थी गिरिजा व्यास, 1991 में पहली बार उदयपुर की सांसद बनी थी व्यास, राजस्थान में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी थीं गिरिजा व्यास, 1985 में बतौर विधायक शुरू किया था अपना राजनीतिक सफर, 1985 से 1990 के बीच पर्यटन मंत्री भी रही, नेत्री होने के साथ एक लेखिका और कवयित्री भी थीं गिरिजा व्यास, गणगौर पर आग से झुलसने के बाद उनकी हालत बनी हुई थी गंभीर, 90 प्रतिशत तक झुलसने की आ रही थीं खबरें, उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, अहमदाबाद के जाइडस हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा था ईलाज, गुरुवार शाम को ली अंतिम सांस, राजनीतिक दि​ग्गजों ने सोशल मीडिया पर जताया शोक.