कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, देखें पूरी खबर

congress
6 Jan 2026
कांग्रेस के दिग्गज नेता का हुआ निधन, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का 81 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कराया गया था भर्ती, उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा, जिसके बाद दोपहर 3.30 बजे नवी पेठ के वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार होगा, सुरेश कलमाड़ी निधन पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक, बता दें सुरेश कलमाडी कांग्रेस सरकार में रह चुके है केंद्रीय मंत्री, हालांकि उन्हें भारतीय खेल जगत के प्रशासक के तौर पर बड़ी उपलब्धियां मिली थीं, वह 1995-96 में नरसिम्हा राव सरकार में भी रहे मंत्री, उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने उस समय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के रूप में रेल बजट प्रस्तुत किया था