गहलोत ने केंद्र सरकार से पूछे ये 2 बड़े सवाल, कहा- आजतक देश को नहीं पता कि…

ashok gehlot
17 May 2025
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से पूछे 2 बड़े सवाल, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने लिखा- पहलगाम हमले को अब लगभग एक महीना होने जा रहा है परन्तु देशवासियों के मन में अब भी दो सवाल हैं- 1. अभी तक हमला करने वाले आतंकवादी क्यों नहीं पकड़े गए? क्या सीजफायर की शर्तों में पाकिस्तान से आतंकियों को भारत को सौंपने की शर्त नहीं रखी गई? 2. जब सरकार ने माना कि पहलगाम में चूक के कारण आतंकी हमला हुआ तो अभी तक चूक के लिए जिम्मेदार किन-किन लोगों पर क्या-क्या कार्रवाई हुई? गहलोत ने आगे कहा- पांच साल बीत जाने के बाद भी आजतक देश को नहीं पता कि पुलवामा आतंकी हमले की चूक के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई और सैकड़ों किलो RDX वहां तक कैसे पहुंचा था