पूर्व CM गहलोत बोले- भजनलाल सरकार राजस्थान को सालों पीछे ले जाना चाहती है
14 Jun 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- कॉलेज बन्द करने की सोच के बाद अब विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप रोकने का कार्य दिखाता है कि भाजपा सरकार राजस्थान को ले जाना चाहती है सालों पीछे, मैं बार-बार कहता हूं कि बाबा साहेब अम्बेडकर को बडौदा के महाराजा ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी पढ़ने भेजा, तो उन्होंने वापस आकर संविधान निर्माता के रूप में बनायी अपनी पहचान और सामाजिक उत्थान का किया बहुत बड़ा प्रयास, अब अगर उनसे प्रेरणा लेकर विदेश में पढ़ने गए 500 विद्यार्थियों में से 5 भी आकर सांइटिस्ट, आईटी एक्सपर्ट, टेक्नोक्रेट के रूप में काम करेंगे, तो वो हमारे देश के लिए होता कितना अच्छा ह्यूमन रिसोर्स, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहना चाहूंगा कि आप शिक्षा एवं चिकित्सा की स्कीमों को बेहतर करने का करें प्रयास, ऐसी नकारात्मक राजनीति से राजस्थान का नुकसान होगा जो राज्य की जनता नहीं करेगी कभी माफ