राजस्थान में क़ानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला
31 Aug 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क़ानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- जोधपुर में 15 दिन में नाबालिग से बलात्कार की 5वीं घटना आई है सामने, पिछली एक घटना में बालिका के साथ हुई दरिंदगी के बाद के कुछ दृश्य सोशल मीडिया पर आए जो हैं बेहद ही दुखी एवं विचलित करने वाले, छोटी छोटी बच्चियों के साथ जिस तरह की जा रही है यौन हिंसा, वह समाज एवं सरकार के माथे पर है कलंक, प्रदेश में रोज औसतन 19 बालिकाओं एवं महिलाओं का हो रहा है बलात्कार, ऐसी घटनाएं पुलिस और सरकार के लिए होनी चाहिए शर्मिन्दा करने वाली, पुलिस को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित माहौल करना चाहिए तैयार, राजस्थान में अब हालात हो चुके हैं गंभीर