युवाओं के लिए अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार और RPSC से की ये बड़ी मांग

ashok gehlot big statement
18 Jun 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार और RPSC से की बड़ी मांग, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने बयान देते हुए कहा- RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, इसी बीच UGC ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET परीक्षा की तारीख 25 से 30 जून के बीच घोषित कर दी है, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होते हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल है कि वे किस परीक्षा में शामिल हों एवं किसे छोड़ें क्योंकि दोनों ही उनके भविष्य एवं नौकरी से जुड़ी परीक्षाएं हैं, गहलोत ने आगे कहा- हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की परिस्थिति बनी तो वहां की राज्य सरकार एवं लोक सेवा आयोग ने स्थानीय परीक्षा को आगे बढ़ा दिया, राजस्थान सरकार एवं RPSC को अभ्यर्थियों के हित एवं इस जायज परिस्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए