‘अब देश को तय करना होगा कि सच कौन बोल रहा है’- राहुल गांधी का बड़ा बयान

10 Feb 2026

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR दर्ज किए जाने पर लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार और पब्लिशर पर बोला तीखा हमला, राहुल गांधी ने कहा- जनरल नरवणे खुद ट्वीट कर अपनी किताब का लिंक फॉलो करने और 2023 में किताब खरीदने की कह चुके हैं बात, जबकि पेंगुइन पब्लिशर दावा कर रहा है कि किताब पब्लिश ही नहीं हुई, राहुल गांधी ने सवाल उठाया- ऐसे में या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पेंगुइन, और उन्हें पूर्व आर्मी चीफ पर ज़्यादा है भरोसा, राहुल गांधी ने आगे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- नरवणे की किताब में संभवतः भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक बातें लिखी गई हैं, इसलिए पूरा मामला खड़ा किया गया, अब देश को तय करना होगा कि सच कौन बोल रहा है, पेंगुइन या पूर्व आर्मी चीफ

ये भी पढ़े : पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा को मिली सुप्रीम राहत भी बेकार! रहना होगा जेल में ही!