…आखिरकार, पायलट ने दी गहलोत को पोस्टर में एंट्री, क्या वाकई में हो गई सियासी सुलह!

sachin pilot
21 Aug 2023
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पोस्टर में एंट्री, दरअसल कल सचिन पायलट अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में आयोजित करवा रहे हैं कार्यकर्ता सम्मेलन, इस कार्यक्रम का पोस्टर सचिन पायलट ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर किया शेयर, इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सह प्रभारी अमृता धवन की फोटो है मौजूद, पायलट द्वारा इस पोस्टर को पोस्ट करने के बाद सियासी पंडितों के मन में उमड़ रहा एक अहम सवाल, क्या वाकई पायलट व गहलोत के बीच हो गई सियासी सुलह!