



उदयपुर। एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत घोषित कर किया बारहवां, बेटी को वसीयत से भी किया बेदखल, पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ भागने पर परिवार ने उठाया कदम, पिता समेत पूरे परिवार ने बेटी का गौरणी धूप दस्तूर (मृत्युभोज) भी किया, प्रतापनगर क्षेत्र के एक गांव का है मामला, परिवार ने 2 महीने पहले समाज के ही एक युवक के साथ की थी बेटी की शादी, लेकिन पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी बेटी, परिवार ने की थी बेटी से समझाइश की भी पूरी कोशिश, बेटी की जिद से दुखी पिता ने बेटी को मान लिया मरा हुआ और कर दिया मृत्युभोज, पिता ने शोक संदेश छपवाकर समाज के लोगों को भी भेजा, पुलिस की मदद से बेटी से मिला भी था पिता, लेकिन मिन्नतों के बावजूद नहीं मानी बेटी, ऐसे में पिता ने कहा- अब मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं, मेरे लिए मर चुकी मेरी बेटी
ये भी पढ़े : अंता उपचुनाव: क्या मोरपाल सुमन का होगा निष्कासन? जवाब से संतुष्ट नहीं पार्टी! जानें पूरी खबर


