एग्ज़िट पोल के बाद कांग्रेस का हाल ‘अपना टाईम आएगा’

PoliTalks news
20 May 2019
देश में लोकसभा चुनाव के सभी सातों मतदान के चरण पूरे हो चुके हैं. अब इंतजार केवल 23 मई की शाम का है जब चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे. रविवार शाम जैसे ही वोटिंग खत्म हुई, एग्ज़िट पोल का 'भूत' सामने आ गया. एग्ज़िट पोल में बीजेपी को एक तरफा जीत दिलाई जा रही है. वहीं एनडीए अपनी सरकार बना रहा है. इन खबरों के बाद एक तरफ बीजेपी बल्ले-बल्ले कर रही है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए मिम बन रहे हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इस मिम्स में रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय, गैंग आॅफ वासेपुर और ​थ्री इडियट फिल्मों के मिम्स भी जमकर वायरल किए जा रहे हैं. एक मिम में राहुल गांधी को करण जौहर के स्टूडेंट ईयर-3 में लॉन्च करने का भी जिक्र किया गया है. जानते हैं ऐसे ही कुछ मिम्स के बारे में ... @loveyouall_007 @bhushigh24x7 ffff