एक्सक्लूसिव: गहलोत और पायलट की लड़ाई में पिस रही जनता – किरोड़ी
14 Sep 2019
बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पॉलिटॉक्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की आपसी लड़ाई में राजस्थान की जनता पिस रही है. मीणा ने बहरोड़ थाने से फरार होने वाले पपला की साजिश के पीछे टपूकड़ा थाने का हाथ होने की बात कही.