‘जब मैं कांग्रेस में था तब भी मैं दिग्विजय सिंह को…’- दिग्गी राजा को लेकर ये क्या बोल गए सिंधिया?
16 Jan 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के राज्यसभा सीट खाली करने के ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में पैदा कर दी हलचल, दिग्गी राजा के एलान पर अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तंज भरे अंदाज में दी प्रतिक्रिया, कहा- उन्हें खुद नहीं पता कि दिग्विजय सिंह क्या चाहते हैं, इस मामले में सिंधिया से सवाल किया गया तो वह भड़क गए और कहा- जब मैं कांग्रेस में था तब भी मैं नहीं जानता था कि दिग्विजय सिंह जी क्या चाहते हैं और अब मैं बाहर हूं तो मैं कैसे जानूंगा कि वह क्या चाहते हैं? सिंधिया के इस बयान ने राजनीतिक चर्चा को और भी ताजा कर दिया, राजनितिक पंडितों के अनुसार दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का ‘चाणक्य’ केवल इसलिए नहीं कहा जाता कि उनके हर कदम के पीछे रणनीति छिपी रहती है, कांग्रेस के कई नेता भी उनकी दूरदर्शिता और गहरी राजनीतिक समझ की तारीफ करते हैं, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने कहा- दिग्विजय सिंह बेहद दूरदर्शी और रणनीतिक नेता हैं, उनके हर फैसले के पीछे गहरी सोच रहती है, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिग्विजय सिंह का यह कदम कांग्रेस के भीतर संतुलन बनाए रखने और आगामी चुनावी रणनीतियों को साधने का हिस्सा हो सकता है