



इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 37 सीटों के लिए 16 मार्च को कराया जाएगा चुनाव, महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर कराया जाएगा चुनाव, तमिलनाडु की 6 सीटों पर कराया जाएगा चुनाव, शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को हो रहा है समाप्त, राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 26 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन, 5 मार्च तक कैंडिडेट भर पाएंगे नामांकन, 6 मार्च को नामंकन पत्रों की होगी जांच, 9 मार्च तक कैंडिडेट ले सकते हैं नामांकन वापस,16 मार्च को होगी वोटिंग, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग, वही इसी दिन शाम 5 बजे से होगी वोटों की गिनती, 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया हो जाएगी खत्म




