शिंदे का सरेंडर! कहा- महाराष्ट्र में बीजेपी का मुख्यमंत्री मंजूर, देखें पूरी खबर

eknath shinde big statement
27 Nov 2024
महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वही नए सीएम को लेकर शिंदे ने कहा- महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा, मैंने पीएम मोदी को फोन करके कहा था कि हमारे बीच नहीं है कोई अड़चन, आप जो भी फैसला करेंगे वो हमें होगा मंजूर, हम सब एनडीए का हिस्सा हैं और रहेंगे, पीएम मोदी जो कुछ भी निर्णय लेंगे वो शिवसेना को है मंजूर, महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर काम करने को तैयार हैं, शिंदे ने आगे कहा- मैंने हर क्षण जनता के लिए काम किया, पीएम मोदी और अमित शाह ने हमेशा मेरा दिया साथ, मोदी-शाह में जनता के सपनों को पूरा करने की है ताकत, नाव में हमें जनता का प्यार और भरोसा मिला, इसके लिए मैं सबका दिल से करता हूं धन्यवाद, बता दें आज रात तक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है ऐलान, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना माना जा रहा है तय