अजमेर में गहलोत-पायलट गुट के समर्थक भिडे़ आपस में, एक-दूसरे पर जमकर चले लात-घुसे, वीडियो हुआ वायरल
18 May 2023
अजमेर में राजस्थान की सह प्रभारी अमृता धवन के दौरे के दौरान गहलोत-पायलट गुट के समर्थक भिड़े आपस में, एक देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता भीमसिंह की पिटाई कर दी और इस दौरान जमकर थप्पड व घूंसे मारे, वही आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, इस दौरान लगे राठौड़ मुर्दाबाद के नारे भी, भिडने वाले दोनों पक्ष के लोग है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट गुट के, दरअसल गोविन्दम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रखी गई थी बैठक, इसमें देहात से आ गए कांग्रेस के कुछ लोग, उनको समझाया लेकिन वे नहीं माने और करने लगे हंगामा, इससे दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई, इसी बीच कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचे आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ के लगाए मुर्दाबाद के नारे, हालात बढ़ता देख पुलिस को देना पड़ा दखल और राठौड़ को निकाला गया सुरक्षित