विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने के मामले में डोटासरा ने जताई साजिश की आशंका

whatsapp image 2024 08 07 at 17.51.11
7 Aug 2024
पेरिस ओलंपिक के फाइनल में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर गरमाई राजनीति, इस मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जताई साजिश की आशंका, एक्स पर पोस्ट कर कहा- ओलंपिक में फाइनल से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार देना, चैंपियन बेटी के साथ अन्याय एवं षड्यंत्र का कर रहा है इशारा, आज फाइनल मुकाबले से पहले सिर्फ कुछ ग्राम वजन अधिक बताकर, डिसक्वालीफाई करना है संदेहास्पद एवं आश्चर्यचकित करने जैसा, करोड़ों भारतीयों की उम्मीद और भावनाएं हैं फोगाट के साथ, प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करके IOC से मानवीय आधार पर मौका देने का करना चाहिए आग्रह