‘धीरे-धीरे नहीं, तेज़ी से बढ़ो, क्या पता चुनाव के बाद पर्ची बदल जाए’ डोटासरा ने कसा CM भजनलाल पर तंज

dotasara on bhajanlal
16 Apr 2024
राजस्थान में रौचक हुआ चुनाव प्रचार, लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच जमकर हो रही बयानबाजी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर कसा तंज, रतनगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- मैंने सुना मुख्यमंत्री का भाषण, वह कह रहे हैं हमने एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाई, हम पेपरलीक माफिया को डाल रहे हैं जेल में, हम आरपीएससी की तरफ बढ़ रहे हैं धीरे-धीरे, मैंने कहा जल्दी-जल्दी बढ़ो अभी तो है हेलीकॉप्टर, लोकसभा चुनाव के बाद यह कुर्सी नहीं रहेगी, उसके बाद कौन जाने देगा हेलीकॉप्टर से, धीरे-धीरे क्यों चल रहे हो, कछुआ क्यों बन रहे हो, हेलीकॉप्टर से जाओ, आरपीएससी में बैठो, कागज चेक करो, जिसने चोरी और बेईमानी की हो, बच्चों के साथ किया हो कुठाराघात, उनको जेल में डालो, गोविंद डोटासरा और पूरी कांग्रेस पार्टी है आपके साथ, मुख्यमंत्री का जो बनाया हुआ है हाल, उसके बाद वह कह रहे हैं, हमने यमुना का पानी ला दिया, पानी नहीं फर्जी साइन करवाया है, कहां है यमुना का पानी, किसी ने देखा है, एक पहला मुख्यमंत्री है राजस्थान में, जो कह रहा है मैंने ईआरसीपी और यमुना जल पर किया समझौता, इन्हें दिल्ली वालों ने उसकी कॉपी तक नहीं दी, मुख्यमंत्री जी अगर साइन किया हुआ कागज दिखा दे तो हम उन्हें मान ले सुपर डुपर मुख्यमंत्री