‘डरिये मत, 2024-25 की भी निष्पक्ष जांच होने दीजिये, और…’- टीकाराम जूली का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

tikaram jully on bhajanlal sharma
26 Jan 2026

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर किया तीखा हमला, टीकाराम जूली ने कहा- मुख्यमंत्री का यह बयान कि "पकड़े गए लोगों ने सिर्फ कांग्रेस राज में घोटाला किया", जांच को प्रभावित करने वाला है, जनता यह जानना चाहती है कि जो व्यक्ति 2019 में ओएमआर शीट बदलने जैसा अपराध कर रहा था और 2026 तक उसी पद पर जमा रहा, क्या उसने चयन बोर्ड में 2024 और 2025 में 'साधु' बनकर तपस्या की? जूली ने आगे कहा- अपराधी की प्रवृत्ति बार-बार अपराध करने की होती है, मुख्यमंत्री जी, जांच पूरी होने से पहले ही अपने कार्यकाल (2024-25) को 'क्लीन चिट' देकर आप SOG पर दबाव क्यों बना रहे हैं? क्या SOG की जांच को सीमित और प्रभावित किया जा रहा है? आपके इन बयानों से दाल में कुछ काला होने की स्थिति लग रही है, डरिये मत, 2024-25 की भी निष्पक्ष जांच होने दीजिये, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा