क्या हुआ जब बैलगाड़ी में प्रचार करने पहुंची दीया कुमारी
19 Apr 2019
लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं और इस चुनावी भंवर में राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए अजीबोगरीब तरीके इस्तेमाल करने में भी पीछे नहीं रहते. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला राजसमंद के कोठारिया में जहां जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी बैलगाड़ी में बैठकर जनसंपर्क कर रही थीं. करोड़ों की संपत्ति की मालकिन दीया कुमारी का इस तरह प्रचार करना अपने आप में एक रोचक एक्सपेरिमेंट था. हालांकि उन्होंने अपने हलफनामे में कोई वाहन न होने का जिक्र किया है. ऐसे में अगर वह बैलगाड़ी में बैठ प्रचार कर रही हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. गौरतलब है कि दीया कुमारी बीजेपी के टिकट पर राजसमंद से चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के देवकीनंदन गुर्जर हैं.