दिल तो बच्चा है जी…BJP का ये दिग्गज नेता 61 साल की उम्र में रचाएंगे शादी, दुल्हन भी है पार्टी की वर्कर

Dilip Ghosh is getting married at the age of 61
18 Apr 2025
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर आए चर्चा में, दिलीप घोष 61 साल की उम्र में 50 वर्षीय बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय नेता रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी में चुनिंदा लोग ही होंगे शामिल, इस निजी समारोह में दोनों पक्षों के करीबी रिश्तेदारों की होगी मौजूद, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कुछ नजदीकी नेता और पश्चिम बंगाल बीजेपी इकाई के प्रमुख पदाधिकारी भी कर सकते हैं शादी में शिरकत