दिग्विजय सिंह न किसी के भाई, न किसी की जान- नरोत्तम मिश्रा का दिग्गी राजा पर हमला

narottam mishra on digvijay singh
25 Apr 2023
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर दिया बयान, मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर किया जोरदार पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा- दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं, न किसी की जान हैं, वे पड़ोसी मुल्क में आटा महंगा होने से हैं परेशान, एक वर्ग विशेष पर नजरें इनायत करने के लिए ये सब बोलते है, दरअसल दिग्विजय सिंह ने दिग्विजय सिंह ने सोमवार को त्योहारों पर पत्थरबाजी और दंगों को लेकर उठाए थे सवाल, उन्होंने ट्वीट कर लिखा कहा था कि यदि आप देखें तो रामनवमीं के जुलूस पर सभी प्रदेशों में घटना एक प्रकार की ही थी, जुलूस पर फेंका गया पत्थर और पत्थरबाजी शुरू, भड़क गया दंगा, यह पत्थरबाजी कौन करता है? पता नहीं, लेकिन पकड़े जाते हैं एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे, प्रयागराज में ईद की नमाज के वक्त हुई थी पत्थरबाजी, इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्विजय सिंह एक ही वर्ग के लोगों को बता रहे हैं खुद ही पत्थरबाज, दिग्विजय सिंह जी, CCTV फुटेज आ गए, पुलिस, कानून, संविधान आप सब पर उठाए दे रहे हैं सवाल? एक वर्ग विशेष पर नजरें इनायत करने के लिए आप ये सब बोलते रहते हैं