राघव चड्डा की मुहीम लाइ रंग, अब 10 मिनट में डिलीवरी बंद, सरकार ने टाइम लिमिट की शर्त हटाई

breaking news
13 Jan 2026
इस वक्त की बड़ी खबर, देशभर के गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम, सरकार के दखल के बाद ऑनलाइन ऑर्डर्स से 10 मिनट डिलीवरी का नियम हटा, श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद Blinkit ने अपने सभी ब्रांड से 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटाया, सरकार ने कंपनियों को स्पष्ट संदेश दिया कि तेज डिलीवरी के दबाव में डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए, वही सरकार के इस फैसले के बाद आप सांसद राघव चड्डा की हो रही है हर तरफ तारीफ, सांसद राघव चड्डा ने सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- सत्यमेव जयते, हम सब मिलकर विजयी हुए हैं, मैं केंद्र सरकार का समयोचित, निर्णायक और सहानुभूतिपूर्ण हस्तक्षेप के लिए हार्दिक आभारी हूं, जिसने त्वरित-वाणिज्य प्लेटफार्मों से "10 मिनट डिलीवरी" का लोगो हटवा दिया, यह एक अत्यंत आवश्यक कदम है, क्योंकि जब किसी डिलीवरी राइडर की टी-शर्ट/जैकेट/बैग पर "10 मिनट" लिखा होता है और ग्राहक की स्क्रीन पर टाइमर चलता रहता है, तो दबाव वास्तविक, निरंतर और खतरनाक हो जाता है, यह कदम डिलीवरी राइडर्स और सड़कों पर चलने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होगा, आप नेता ने आगे कहा- पिछले कुछ महीनों में, मैंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की है, उनमें से कई अत्यधिक काम करते हैं, कम वेतन पाते हैं और एक अवास्तविक वादे को पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, मैं उन सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं जो हमारे साथ खड़े रहे - आप सभी मानव जीवन, सुरक्षा और गरिमा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे, और सभी गिग वर्कर्स से - आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं