



समझिए, कुमार विश्वास के ट्वीट को. एक समाचार आया कि दिल्ली के परिवहन विभाग कार्यालय में आग लगी. ठीक इसके बाद कुमार विश्वास का टिवट आया . ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा कि ‘सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के’ यह ट्वीट बताता है कि कुमार विश्वास पूरे चुनाव के दौरान केजरीवाल के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाएंगे. 2015 के चुनाव में केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले कुमार विश्वास 2020 में केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद पर किसी भी हाल में देखना नहीं चाहते हैं. यही कारण रहा कि वो केजरीवाल के खिलाफ बयान दे रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते थे. कांग्रेस कई बार इस गठबंधन के लिए मना कर चुकी थी. फिर भी केजरीवाल प्रयास कर रहे थे. उस समय कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में इन शब्दों का इसतेमाल किया था कि मित्रहंता लालायित थूकचट्टा. इस ट्वीट में उन्होंने अपने कुत्ते पिक्यूटी का जिक्र भी किया है. क्ुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा कि ये 45 दिन के पिक्यूटी ( महाशय हैं इन तक में इतना स्वाभिमान है कि जब से एक बार कमरे में प्रवेश न करने को कहा है,तबसे बिना प्यार से पुकारे अंदर नहीं आते ! 50 बार “लगभग मना” करने की जरूरत ही नहीं,क्यूकिं ये भोले “पशु-कुल” से हैं, “मित्रहंता लालायित थूकचट्टा” वंश से नहीं.सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!😂😂 https://t.co/crWD56OSmZ
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 20, 2020
ये 45 दिन के पिक्यूटी (Picutie) महाशय हैं😍 इन तक में इतना स्वाभिमान है कि जब से एक बार कमरे में प्रवेश न करने को कहा है,तबसे बिना प्यार से पुकारे अंदर नहीं आते ! 50 बार “लगभग मना” करने की ज़रूरत ही नहीं,क्यूकिं ये भोले “पशु-कुल” से हैं, “मित्रहंता लालायित थूकचट्टा” वंश से नहीं😂 pic.twitter.com/waldMUArhv — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 14, 2019ठीक इसी तरह का एक और ट्वीट समझिए. मौका था सेना दिवस का, इस मौके पर केजरीवाल ने सेना का बधाई दी. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है चुनाव भी क्या जालिम चीज है, सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं. कुमार विश्वास ने यह टिवट 15 जनवरी 2020 को किया.
इसी तरह जब 2019 लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, तब कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि कोई जयद्रथ अपने आसपास कितने भी मित्रहंता निर्वीर्य-नायाब जमा कर ले, मारा ही जाएगा!चुनाव भी क्या ज़ालिम चीज़ है, सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं 😂😂👎 https://t.co/lVuqe0v4QH
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 15, 2020
23 मई का तय मातम आज से ही चेहरे पर दर्ज दिखा ! असंख्य उम्मीदों को क़त्ल करने वाले असुरक्षित आत्ममुग्ध बौने के शापित कुल से “EVM-हिंदू-मुसलमान वोट” जैसी रुदाली आवाज़ें आने लगी हैं ! लेकिन ये समय है, कोई जयद्रथ अपने आसपास कितने भी मित्रहंता निर्वीर्य-नायाब जमा कर ले,मारा ही जाएगा👎 — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 25, 2019अभी हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल होने वाले धनवती चंदेला को टिकट दिया गया है. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा है कि 2013 में पार्टी के लोग इनसे पिटे, हमने संघर्ष किया और इन्हीं से लड़कर जीते...2020 में इन्हें बुलाकर टिकट दे दिया!
इनसे जाहिर है कि कुमार विश्वास अब दिल्ली चुनाव पूरे होने तक अरविंद केजरीवाल पर लगातार आक्रमक अंदाज में निशाना साधकर परेशानियां खडी करते रहेंगे.😂😂👎 2013 में पार्टी के लोग इनसे पिटे, हमने संघर्ष किया और इन्हीं से लड़कर जीते...2020 में इन्हें बुलाकर टिकट दे दिया ! 😂😂👞🥾 https://t.co/nY7ch18IjR pic.twitter.com/1XsDn1Okkx
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 14, 2020


