PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में भाजपा के इस विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, देखें पूरी खबर

05 जून 2026
साझा करें:
राजस्थान में भाजपा के इस विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, देखें पूरी खबर

Bhajan Lal Sharma I Ravant Ram Danga I Breaking News

राजस्थान के खींवसर से भाजपा विधायक पर हुआ जानलेवा हमला, विधायक रेवंतराम डांगा बीती रात जयपुर से लौट रहे थे खींवसर, इस दौरान नावां के गोविंदी टोल नाके के पास नागौर रोड पर हमलावरों ने कैंपर गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर को दो बार मारी टक्कर, घटना को लेकर विधायक रेवंतराम डांगा ने बताया- मैं बीती रात जयपुर से लौट रहा था खींवसर, इस दौरान गोविंदी टोल नाके के पास एक कैंपर ने मेरी फॉर्च्यूनर को साइड से मारी टक्कर, ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी को सड़क से उतार लिया नीचे, इसके बाद कैंपर सवारों ने फिर से गाड़ी को मारी टक्कर, घटना के दौरान हमलावरों की गाड़ी के साथ चल रही थी एक स्कॉर्पियो भी, जो उनको कर रही थी एस्कॉर्ट, आरोपी वाहन लेकर भाग निकले नावां की तरफ, जिसका हमने करीब 25 किलोमीटर तक किया पीछा, इस दौरान उन्होंने हमलावरों को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो को पकड़ लिया, स्कॉर्पियो में सवार थे दो युवक, स्कॉर्पियो को पकड़ने के दौरान पुलिस भी पहुंच चुकी थी घटनास्थल पर, पुलिस ने संदिग्ध वाहन को लिया अपने कब्जे में, नावां पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की शुरू, पुलिस हमले के पीछे के कारणों, संदिग्ध वाहनों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की कर रही है पड़ताल, इस घटना को लेकर विधायक डांगा के चालक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट कराई है दर्ज 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal