वसुंधरा राजे ने कहा- प्रदेश में हर तरफ अपराध व अपराधियों का ही बोलबाला तो पायलट ने दिया इस अंदाज में जवाब

10 Jan 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 2019 में 31 फीसदी अपराध बढ़ने की बात कही. DGP की इस रिपोर्ट के सार्वजनिक हो जाने बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कहा कि यह प्रदेश के सुशासन के दावों की एक बानगी है. हर तरफ अपराध व अपराधियों का ही बोलबाला शुरू हो गया. इस सरकार के कुशासन से त्रस्त जनता अब खुद को ठगा हुआ व भयभीत महसूस कर रही है. इस पर प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने राजे के इस बयान पर पलटवार किया और कहा कि मुझे खुशी है कि वसुंधराजी ने कुछ तो कहा.