अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, इस मामले को लेकर दिया ये बयान

ashok gehlot
28 Dec 2024
पंचतत्व में विलीन हुए डॉ. मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, स्मृति विवाद पर बोले अशोक गहलोत, कहा- NDA सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह जी जैसे महान व्यक्तित्व के अंतिम संस्कार एवं स्मारक बनाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया है, जिस व्यक्तित्व को दुनिया सम्मान दे रही है उनका अंतिम संस्कार भारत सरकार किसी विशेष स्थान की जगह निगम बोध घाट पर करवा रही है, गहलोत ने आगे कहा- 2010 में हमारी सरकार ने भाजपा द्वारा मांग किए बिना ही पूर्व उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत के निधन के बाद उनके परिवार से बात कर जयपुर में उनके अंतिम संस्कार के लिए तुरंत विशेष जगह आवंटित की एवं वहीं स्मारक निर्माण करवाया, कांग्रेस सरकार ने 2012 में महाराष्ट्र में श्री बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में विशेष स्थान आवंटित कर अंतिम संस्कार करवाया था, कांग्रेस ने हमेशा सभी पार्टियों के नेताओं को सम्मानजनक विदाई दी परन्तु भाजपा द्वारा डॉ मनमोहन सिंह जी के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है, आज उनके निधन पर पूरा देश शोक में है एवं देश के लोगों ने सरकार के इस कदम पर नाराजगी जताई तब जनभावना के दबाव में भाजपा सरकार भविष्य में स्मारक बनाने की घोषणा कर रही है