उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका, पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ करीब 72 नेताओं ने छोड़ी है कांग्रेस, जिनमें लगभग दो दर्जन पूर्व विधायक भी शामिल बताए जा रहे हैं, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजा अपना इस्तीफा, नसीनुद्दीन सिद्दीकी की गिनती कभी होती थी मायावती के करीबी नेताओं के रूप में, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इस्तीफे में लिखा- मैं अपरिहार्य कारणों से कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से संलग्न सूची मे उल्लेखित साथियों के साथ त्यागपत्र देता हूँ, कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन जिस काम के लिए वह पार्टी में आए थे वह नहीं हो पा रहा है
[caption id="attachment_216222" align="alignnone" width="581"]

whatsapp image 2026 01 24 at 5.07.39 pm[/caption]