बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, 40 नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है शामिल, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे को बनाया स्टार प्रचारक, वही राजस्थान से 2 नेताओं को किया गया सूची में शामिल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को बनाया स्टार प्रचारक, इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुखु, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह और मनोज राम के नाम भी है शामिल



























