



गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कांग्रेस ने यह भी ज़िक्र किया है कि सुरक्षा में भारी चूक की वजह से ही राहुल के पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की हत्या हो गई थी. कांग्रेस नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र के माध्यम से कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. ऐसे में राहुल की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल को कड़ाई से लागू किया जाए। कांग्रेस ने पूरी घटना का वीडियो भी राजनाथ सिंह को भेजा है. पिछले साल राहुल के एक प्लेन में आई खराबी के बाद भी कांग्रेस ने इसे भारी चूक बताया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने बुधवार को अमेठी से अपना नामांकन भर दिया है. इस अवसर पर नामांकन दखिल करने से पहले राहुल ने रोड शो भी किया था. इस दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी , बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ रहीं. इसी दौरान राहुल मीडिया से भी रूबरू हुए थे. अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गाँधी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ है. राहुल ने केरल की वायनाड से भी नामांकन भरा है.Congress wrote to Home Minister over breach in security of its president Rahul Gandhi y'day; says Gandhi was addressing media after filing nomination from Amethi, "a persual of his interaction will reflect that a laser was pointed at his head, on at least 7 separate occasions" pic.twitter.com/f3Jmnjhzs5
— ANI (@ANI) April 11, 2019


