गहलोत को लेकर राठौड़ के वार पर जूली का पलटवार, कहा- आपके इस भोलेपन पर तो भाजपा भी…
16 Jan 2026
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं में शुरू हुआ ट्विटर वॉर, बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ के ट्वीट पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने किया पलटवार, SIR के मुद्दे पर कल बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को यह पता नहीं हैं की एसआईआर प्रक्रिया न तो सरकार करती है न हीं कोई पार्टी करती है, यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है फिर क्यों बिना बात का भ्रम फैला रहे हैं, विपक्ष के पास सरकार के ख़िलाफ़ कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भ्रामक एवं झूठा प्रचार करने से पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत जी चूकते नहीं है, वही इस पर अब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार करते हुए कहा- राजेन्द्र राठौड़ जी, आपके इस भोलेपन पर तो भाजपा भी आश्चर्य करेगी, SIR की प्रक्रिया में लगे हुए डीईओ, ईआरओ, बीएलओ सब राज्य सरकार के कर्मचारी हैं जिन पर राज्य सरकार दबाव डालकर और फॉर्म 7 भरकर नाम कटवाने के लिए दे रही है, आपकी चोरी पकड़ी गई है, आपके सब षड्यंत्र विफल होंगे, अब जूली के इस बयान पर जल्द राठौड़ की भी प्रतिक्रिया आना है तय