‘जूते मारकर काम करवाऊंगा’ धीरज गुर्जर की सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकी!

Dheeraj Gurjar's threat to government employees
18 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने दिया विवादित बयान, अपने बयान में धीरज गुर्जर ने इशारों-इशारों में अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा- आप लोग चिंता मत करो, यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी, जब तक धीरज गुर्जर जिएगा, तब तक कोटड़ी और कोठाज गांवों को छोड़ने वाला नहीं है, अपने चेहरे पर आप कमजोरी मत लाओ, अपनी लड़ाई लड़ने के लिए मन में रखो विश्वास, आपका काम करने के लिए है धीरज गुर्जर, अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जरबे मेलकर (जूते मारकर) काम कराने के लिए आपका बेटा है धीरज तैयार, इससे पहले भी धीरज गुर्जर पुलिस को जूते मारने की कह चुके हैं बात, अब सोशल मीडिया पर गुर्जर का वीडियो हो रहा है वायरल