‘बेरोजगार हो गए गहलोत-पायलट इनके पास अब…’- राधा मोहन दास अग्रवाल

radhamohan das agarwal big statement
17 Apr 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान, राधा मोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की प्रदेश कार्यशाला को संबोधित करते हुए राधा मोहन दास ने कहा- कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं बचे हैं और उनके लोग बेरोजगार हो गए हैं, चाहे वह सचिन पायलट हों या फिर अशोक गहलोत, वे अपने वजूद को बचाने के लिए हमारे बड़े नेताओं को करते हैं टारगेट, प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने 65 वर्ष तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक माना और उनकी बेहतरी के लिए नहीं किया कोई कार्य, कांग्रेस के राज में मुस्लिम सिर्फ मोची, पेंटर, दर्जी, बैंड बाजा बजाने वाला और पंचर निकालने वाला बनकर रह गया, भाजपा के महज 11 साल के कार्यकाल में केंद्रीय नौकरियों में पांच प्रतिशत के मुकाबले 9.5 प्रतिशत भागीदारी मुस्लिम वर्ग से है