PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस है एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह: पंजाब कांग्रेस की कलह पर भाजपा सांसद तरुण चुघ का बड़ा हमला

08 जुलाई 2026
साझा करें:
कांग्रेस है एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह: पंजाब कांग्रेस की कलह पर भाजपा सांसद तरुण चुघ का बड़ा हमला

Tarun Chugh I Panjab Politics I Panjab Congress I Bhupesh Baghel I Amarinder Singh Raja Warring I Charanjit Singh Channi I Sukhjinder Singh Randhawa I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी कलह आ रही सामने, पंजाब कांग्रेस नेताओं में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ ने दिया बडा बयान, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा- भूपेश बघेल सफाई दे लेकिन सच तो ये है कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह की चरम सीमा की सच्चाई अब नहीं है किसी से छिपी, अगर सब कुछ ठीक है तो कई नेता महत्वपूर्ण बैठक से क्यों बनाए बैठे हैं दूरी, बघेल साहब पंजाब में घूम रहे हैं और कांग्रेस का आधा नेतृत्व बैठा है दिल्ली में डेरा डाल कर, कांग्रेस में हर दिन नई सत्ता शक्ति का संघर्ष, नई गुटबाजी की चरमसीमा आ गई है सामने, ये पार्टी अब नहीं उठा रही है जनता के मुद्दे, जिस दल के नेता एक दूसरे पर नहीं कर पा रहे हैं भरोसा, वो पंजाब को स्थिर नेतृत्व देने का कैसे कर सकते हैं दावा? पंजाब के हालातों से जनता है परिचित कि कांग्रेस पार्टी है एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह, अब पंजाब की जनता जानती है कि ऐसी अफसरवादी राजनीति को पंजाब में नहीं मिलने वाली है कोई जगह, बता दें पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बने रहने से कई नेता है असंतुष्ट, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा बताये जा रहे हैं असंतुष्ट, प्रभारी भूपेश बघेल की बैठक में भी नहीं पहुंचे चन्नी और रंधावा, ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि पंजाब कांग्रेस में नहीं चल रहा सब कुछ ठीक ठाक, राज वडिंग से नाराज हैं कई नेता

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal