‘कांग्रेस ने हमेशा की है तुष्टीकरण की राजनीति’, चुनावी जनसभा में बोले सीएम भजनलाल

bhajanlal sharma
26 Dec 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, आज श्रीगंगानगर के करणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस ने हमेशा की है तुष्टीकरण की राजनीति, शर्ट पर अब जो जनेऊ पहनने लगे हैं, उनको बदलने का काम किया है प्रधानमंत्री ने, यह युग है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, यहां 56 इंच वाला व्यक्ति है, कांग्रेस के नेता बोलते थे 100 रुपए भेजते थे तब जनता के पास पहुंचते थे 15 रुपए, मोदी सरकार में अब 100 के 100 पहुंच रहे हैं, यहां नशामुक्ति के लिए अलग से बनाई जाएगी योजना, पाकिस्तान से होने वाली तस्करी को लेकर केंद्र में हमने रखी है बात, पाकिस्तान को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, फिरोजपुर फीडर के लिए तैयार की जाएगी डीपीआर, सबसे बड़ी पानी की समस्या को किया जाएगा हल, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में सिंचाई व्यवस्था का रखा जाएगा विशेष ध्यान