जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस में हुआ गठबंधन, सभी 90 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

kashmir
22 Aug 2024
जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ गठबंधन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ श्रीनगर में उनके आवास पर आज की मुलाकात, इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर बनी सहमति, बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- कांग्रेस और हम हैं एक साथ, तारिगामी साहब (सीपीएम के एम.वाई. तारिगामी) भी हैं हमारे साथ, मुझे उम्मीद है कि हमारे लोग हैं हमारे साथ, ताकि हम जीत सकें और लोगों के लिए कर सकें बेहतर काम, हमारा गठबंधन पटरी पर है और यह अच्छा चलेगा, यह फाइनल है, आज शाम तक इसे मिल जाएगी मंजूरी, यह गठबंधन हो चूका है सभी 90 सीटों पर