सीएम गहलोत ने कसा पायलट पर तंज, कहा- मैं भी 156 सीट लाया, घमंड नहीं किया

gehlot on pilot
14 May 2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के आरोपों पर किया पलटवार, इशारों-इशारों में सीएम गहलोत ने पायलट पर कसा तंज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिली भगत के सचिन पायलट के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- मैंने कह दिया था कि हमारी सरकार को बचाने में वसुंधरा और कैलाश मेघवाल का रहा है सहयोग, उसका लोगों ने लगा लिया गलत मतलब, बचाने का अर्थ यह थोड़े ही है कि वसुंधरा ने कह दिया कि मैं खड़ी हूंआपकी सरकार के साथ, आगे सीएम गहलोत ने इशारों-इशारों में पायलट पर तंज कसते हुए कहा- मैं 156 सीट लेकर आया था, मैंने नहीं किया कभी घमंड कि मैं लेकर आ गया हूं, नागौर के कुचामन सिटी में बोलते हुए गहलोत ने कहा- मेरी सरकार तो बच गई है आपकी दुआओं से, इन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी, मेरी सरकार नहीं थी बचने वाली, इतने बड़े-बड़े सौदे हुए थे, उस वक्त कैलाश मेघवाल ने दिया स्टेटमेंट कि राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि हॉर्स ट्रेडिंग से गिराई जाए सरकार