PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कई सिसोदिया हो चुके हैं गिरफ्तार, वो डिप्टी सीएम थे इसलिए पता पड़ गया वरना…- जानें क्यों बोले गहलोत

27 फ़रवरी 2023
साझा करें:
कई सिसोदिया हो चुके हैं गिरफ्तार, वो डिप्टी सीएम थे इसलिए पता पड़ गया वरना…- जानें क्यों बोले गहलोत

फतेहपुर से कांग्रेस विधायक हाकम अली के बेटे की शादी में शामिल होने सीकर के रोलसाहबसर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा- ‘आज देश में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का है आतंक, ज्यूडिशरी और इलेक्शन कमीशन हैं दबाव में, वर्तमान मे पांच प्रमुख मुद्दे ऐसे हैं, जिसने पूरे देश को रख दिया है झकझोर कर, लेकिन इन पांचों मुद्दों पर केंद्र सरकार नहीं दे रही है ध्यान, वहीं अगर विपक्ष बोलता है तो सत्ता में बैठी पार्टी उसकी बातों को कर देती है नजरअंदाज, ये है देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य,’ वहीं दिल्ली के … Read more

फतेहपुर से कांग्रेस विधायक हाकम अली के बेटे की शादी में शामिल होने सीकर के रोलसाहबसर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा- ‘आज देश में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का है आतंक, ज्यूडिशरी और इलेक्शन कमीशन हैं दबाव में, वर्तमान मे पांच प्रमुख मुद्दे ऐसे हैं, जिसने पूरे देश को रख दिया है झकझोर कर, लेकिन इन पांचों मुद्दों पर केंद्र सरकार नहीं दे रही है ध्यान, वहीं अगर विपक्ष बोलता है तो सत्ता में बैठी पार्टी उसकी बातों को कर देती है नजरअंदाज, ये है देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य,’ वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा- ‘कई मनीष सिसोदिया हो चुके हैं गिरफ्तार, वो दिल्ली के डिप्टी सीएम हैं, इसलिए आपको मिल गई इसकी जानकारी, वरना कई पत्रकार, साहित्यकार और लेखक आज बंद हैं जेलों में, अब जनता को ये सोचना पड़ेगा कि केवल मोदी और धर्म के नाम पर नहीं चल सकता है देश, यदि आगे भी ऐसा हुआ तो देश का होगा बड़ा नुकसान,’ सीएम गहलोत ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर बनाई बीजेपी ने सरकार, अब ये उसी तरह का कर रहें है एक्ट, इस सरकार को नहीं है देश की कोई चिंता, ये तो धर्म के नाम पर करते हैं राजनीति, दुनिया भर के देशों के अंदर चाहे हिटलर हो या कोई और जिसने भी धर्म के नाम पर राजनीति की है, उन्होंने किया है देश को बर्बाद, वहां हुईं हत्याएं जिसका गवाह है इतिहास, हमारे मुल्क हिन्दुस्तान पर दुनिया को है गर्व, क्योंकि यहां 36 कौमों के लोग रहते हैं आपस में मिलकर

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal