सीएम गहलोत की मीडिया संस्थानों को मीठी धमकी यानि करना पड़ेगा सरकार का प्रचार

19 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मीडिया (Ashok Gehlot on Media) संस्थानों ​के बारे में दिया बयान सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने बातों ही बातों में मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी कि अगर सरकार का प्रचार नहीं करेंगे तो विज्ञापन नहीं मिलेगा. या जो सरकार की कमियां उजागर करेगा उसको सरकारी विज्ञापन से वंचित कर दिया जाएगा?