अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाने पर सीएम अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

gehlot on meghwal
19 May 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाने पर दिया बयान, सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से की बात, इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाने के सवाल पर बोले सीएम गहलोत, कहा- अर्जुन राम मेघवाल को अगर केंद्रीय मंत्री बनाना ही था तो उनको कैबिनेट का देना चाहिए था दर्ज़ा, उनको राज्य मंत्री के तौर पर दिया स्वतंत्र प्रभार, मेघवाल अनुसूचित जाति के नेता हैं उनको करना चाहिए था प्रमोट, इससे राजस्थान के लोग होते खुश, दरअसल बीते दिन मोदी मंत्रिमंडल में हुआ है बड़ा फेरबदल, किरन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है कानून मंत्री