सीएम गहलोत ने महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे पर दिया बयान, कहा- एजेंसियों के दम पर भाजपा…

0690fce8 394e 4eb4 8ca7 ee0b02dcf20a
2 Jul 2023
आज महाराष्ट्र में हुए सियासी ड्रामे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, सीएम गहलोत ने अजित पवार के शिंदे-बीजेपी सरकार में जाने पर दिया बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- महाराष्ट्र में आज जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है वो दिखाता है कि धनबल एवं केन्द्रीय एजेंसियों के दम पर भाजपा विपक्षी पार्टियों को कर देना चाहती है खत्म, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है, कल तक अजित पंवार सहित जिन नेताओं पर भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी उन सभी को शामिल कर लिया मंत्रिमंडल में, भाजपा विपक्षी पार्टियों के एक साथ आने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही घबरायी हुई है, जिसके कारण केन्द्रीय एजेंसियों से दबाव डालकर क्षेत्रीय दलों को तोड़ रही है, भाजपा कितना भी कुप्रयास कर ले, जनता ने तय कर लिया है कि लोकतंत्र की हत्या के इन प्रयासों को नाकाम कर समय आने पर अनुकूल जवाब देगी