सचिन पायलट को लेकर सीएम गहलोत ने फिर दिया बयान, कहा- हम साथ-साथ है

gehlot on pilot
21 Jun 2023
सचिन पायलट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, जालौर में पत्रकारों के सचिन पायलट को साथ लेकर चुनाव लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- हम तो सब है साथ, कांग्रेस में सब साथ मिलकर लडेंगे विधानसभा चुनाव, वहीं सीएम गहलोत ने टाला दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की बड़ी बैठक से जुड़ा सवाल, दरअसल बीते दिनों राजस्थान के गहलोत-पायलट विवाद को निपटाने के लिए दिल्ली में आयोजित हुई थी आलाकमान की बैठक, इस बैठक के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा था गहलोत-पायलट दोनों मिलकर लड़ेंगे चुनाव, दोनों ही नेताओं ने आलाकमान पर छोड़ा है अपना निर्णय, अब राहुल गांधी की विदेश से वापसी के बाद माना जा रहा है जल्द राजस्थान को लेकर एक बार फिर से होगी पार्टी आलाकमान की मौजूदगी में अहम बैठक