कर्नाटक में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण 20 मई को, सिद्धारमैया सीएम तो डीके लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

karnataka congress
karnataka congress

बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक गहन मंथन के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का विवाद 5 दिन बाद सुलझा, अब मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह होगा 20 मई को, सिद्धारमैया सीएम तो डीके लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक चुनाव में एक महीने से ज्यादा समय देकर 42 से ज्यादा सभाएं की, राहुल गांधी के धुआंधार प्रचार से चुनाव ने एक नई दिशा दी, प्रियंका गांधी के प्रचार से एक नई ऊर्जा का चुनाव में संचार हुआ, कर्नाटक में सभी ने यह दिखाया है कि कांग्रेस एकजुट होकर लड़ाई लड़ सकती है, डीके शिवकुमार ने जहां हमें कमी दिखाई दी वहाँ उस कमी को भरकर एक नई ताकत का संचार किया, हमारे कर्नाटक प्रभारियों ने विधायकों से चर्चा की और विस्तृत रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सभी से चर्चा कर कर्नाटक के सीएम पद को लेकर निर्णय लिया, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर डीके शिवकुमार बनेंगे उपमुख्यमंत्री, आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में होगी विधायक दल की बैठक, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, जिसमें मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई मंत्री भी लेंगे शपथ

Google search engine