चौथी बार सीएम बनने को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान
27 Apr 2023
प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में दिया बड़ा बयान, बीकानेर में लोगों से संवाद करते हुए अपनी योजनाओं का किया जिक्र, साथ ही विपक्ष पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- उनकी योजनाओं व बजट को लेकर विपक्ष करता है सवाल, लेकिन वो तो जादूगर हैं और बजट की व्यवस्था भी कर देंगे जादू से, आगे CM गहलोत से जब उनके चौथी बार सीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- ये तो जनता और ऊपरवाला जानता है, लेकिन तीन बार वो बने जादू से सीएम और पहली बार उनका जादू पहचाना इंदिरा गांधी ने और सोनिया गांधी ने उन पर किया भरोसा